झांसी: भारतीय रेलवे के कर्मठ और लोकप्रिय नेता, शाखा सचिव (नंबर 3) श्री संजीव द्विवेदी का 57वां जन्मदिवस उनके कार्यालय में बड़े ही उत्साह, सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्रित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने श्री द्विवेदी के नेतृत्व और रेलवे कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे उनके संघर्षों की सराहना की। श्री संजीव द्विवेदी ने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए रेल कर्मचारियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प दोहराया। साथ ही, उन्होंने सभी सहकर्मियों को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मिलजुलकर काम करने की प्रेरणा दी।
इस सादगीपूर्ण और गरिमामय आयोजन में प्रमुख रूप से शाखा अध्यक्ष रामप्रकाश,संतोष श्रीवास्तव,प्रवेश,कालूराम,गगन यादव, शैलेंद्र यादव,अकिल अहमद,विनोद यादव, जितेंद्र कुमार, बंटी कुमार,शरीफ, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे l
