रामजी तिवारी मड़ावरा ललितपुर
ललितपुर। उत्तर पदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रांतीय आह्वान पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने राजकीय चंद्रशेखर उद्यान के बाहर सेवानिवृत्त पेंशन एवं कर्मचारी एसोसिशन के अध्यक्ष जे के सिंह की अध्यक्षता में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को ऑफ लाइन किए जाने हेतु मांग की गई।
धरने में उपस्थित सतीश चंद व्यास, हलकरन चंचल, फूल चंद रजक, दानवीर सिंह, गंगाराम शर्मा, पी एन तिवारी, आनंद स्वरूप रजक एवं अध्यक्ष जे के सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा सरकार द्वारा पेंशनरों के प्रतिपूर्ति बिलों को दिनांक 1.10.2026 से ऑन लाइन किए जाने हेतु निर्देश दिये गए हैं। जबकि सांसदों एवं विधायकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को ऑफ लाइन ही स्वीकार किए जाने हेतु पत्र जारी किया गया है। इसी स्थिति में बुजुर्ग पेंशनर्स कोअपने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को ऑन लाइन करने में अत्यंत ही परेशानी हो रही है अस्तु चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को पूर्व की भांति ऑफ लाइन ही स्वीकार किया जाए। धरने के पश्चात सभी लोगों ने जलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को अपर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा। धरने में दानवीर सिंह, गंगाराम शर्मा, महेश पाठक, हबीब खां, सुरेन्द्र कुमार जैन मीडिया प्रभारी, राजेंद्र प्रसाद, तिलकराम कौशिक, अशोक कुमार पुरोहित, अशोक कुमार मिश्रा, महेंद्र कुमार जैन, आनंद स्वरूप रजक, संतोष निरंजन, लखन लाल झा, नौशाद अली, एजाज नवी,परमानंद, शरद चौबे, हजारी लाल पाल, गिरजाशंकर दुबे, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मनोहर लाल तिवारी, बी के पाल सहित तहसील महरौनी एवं तालबेहट से बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
धरने का संचालन हरीश तिवारी ने किया एवं आत्माराम रिछारिया सचिव द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया ।
