अशोकनगर में महावीर स्वीट्स पर प्रशासन की कार्रवाई, कारखाने का खाद्य लाइसेंस निलंबित
अशोकनगर। महावीर स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई में मरा हुआ कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड स्थित कारखाने का निरीक्षण किया। जांच में साफ-सफाई की कमी, मिठाइयां खुली रखने और अन्य अनियमितताएं सामने आईं।
टीम ने काजू टुकड़ी, मावा बर्फी, मोतीचूर लड्डू और मावा के नमूने जांच के लिए लिए। प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए कारखाने में मिठाई निर्माण पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी और खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया।
कमियां दूर होने तक निर्माण बंद रहेगा। इससे पहले भी प्रतिष्ठान पर अनियमितताओं के चलते 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
#अशोकनगर #खाद्यविभाग #महावीरस्वीट्स #मिठाई #मध्यप्रदेश
