हरदोई। नगर पालिका चुनाव को लेकर हरदोई की सियासत में अभी से हलचल तेज होती नजर आ रही है। अचल अग्रवाल ने चुनावी मैदान में उतरने का खुला ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
अचल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए साफ कर दिया है कि इस बार वह नगरपालिका का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी राजनीतिक पार्टी से उन्हें टिकट मिलता है तो पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यदि टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
बताया जा रहा है कि अचल अग्रवाल पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बेहद करीबी रिश्तेदार हैं। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने के ऐलान को हरदोई की स्थानीय राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है।
उनकी इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अचल अग्रवाल को किसी राजनीतिक दल का समर्थन और टिकट मिलता है या फिर वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोकते ह
📢 हरदोई की राजनीति की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
