खैरगढ़ में जमीन की मेड़ और दुकान के सामान के पैसों को लेकर विवाद, पांच गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
खैरगढ़, फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में जमीन की मेड़ और दुकान से खरीदे गए सामान के पैसों को लेकर हुए विवाद के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, पहला मामला ग्राम प्रतापपुर का है। यहां खेत की मेड़ को लेकर सत्यप्रकाश पुत्र नाथूराम और अमोद पुत्र मानिकचन्द्र सहित अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमोद पुत्र मानिकचन्द्र (30 वर्ष), शेर सिंह पुत्र खेमचन्द्र (52 वर्ष) तथा सत्यप्रकाश पुत्र नाथूराम (59 वर्ष), निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, दूसरा मामला ग्राम कलूपुरा का है। यहां रहीश पाल पुत्र किशन और सोनवीर पुत्र जगदीश के बीच दुकान से लिए गए सामान के पैसों को लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए रहीश पाल (54 वर्ष) और सोनवीर (24 वर्ष), निवासी ग्राम कलूपुरा, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
थाना पुलिस ने दोनों मामलों में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर अमित पालीवाल
इंडियन टी वी न्यूज़ रिपोर्टर

