खैरगढ़ में रावण दहन के साथ बाल रामलीला महोत्सव का समापन, मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। खैरगढ़ के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में आयोजित बाल रामलीला महोत्सव में मंगलवार को भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान अहिरावण वध, राम-लक्ष्मण हरण, मकरध्वज-हनुमान युद्ध और रावण वध की लीलाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रावण वध के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुष्पेंद्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष दीपक सोलंकी के नेतृत्व में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का साफा बांधकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।
इस दौरान तेजेंद्र परिहार, दीपक नागर, सुनील उपाध्याय, अंशुल पालीवाल, डॉ. विनीत गुप्ता, संदीप दीक्षित, संजू कुशवाहा, संजय शर्मा, अंशुल गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी अमित पालीवाल सहित रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
रामलीला में भगवान श्रीराम की विजय और रावण के अंत का मंचन देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण दहन के साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन ने लोगों को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग करने का संदेश दिया।

