खैरगढ़ में एस जी एम इंटर कॉलेज से शिवा रिसोर्टतक मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉकिंग कराने की मांग, भा ज पा मंडल अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने डीएम को लिखा पत्र
खैरगढ़, फिरोजाबाद। कस्बा खैरगढ़ में एसजीएम इंटर कॉलेज से शिवा रिसोर्ट तक जाने वाले मार्ग की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खैरगढ़ मंडल अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद को पत्र लिखकर सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की मांग की है। भा ज पा मंडल अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने अपने पत्र में बताया कि एसजीएम इंटर कॉलेज से शिवा रिसोर्ट तक जाने वाले मार्ग की चौड़ाई लगभग 3.75 मीटर है। मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉकिंग न होने के कारण राहगीरों और आसपास के निवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की मांग की, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
मंडल अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
