खैरगढ़/फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कनवारा में पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा कर रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार पुत्र बसंत लाल, निवासी टूटी पुलिया आसफाबाद, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद और सुरेंद्र कुमार पुत्र कालीचरन, निवासी रामनगर, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे थे।
मामले की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों के नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
