खैरगढ़ में मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की हुई समीक्षा
खैरगढ़। बुधवार, 2 सितंबर 2026 को मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अतुल शुक्लाने की। बैठक में मंडल प्रवासी श्री सुरेंद्र सावन की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान मंडल कार्यकारिणी के सत्यापन, शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता में धीरज चौहान मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान मंडल उपाध्यक्ष महावीर लोधी मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष सुरजीत राजावत ओ पी राजपूत मंडल महामंत्री अंकुश शर्मा विष्णु चौहान संजय शर्मा मीडिया प्रभारी गौरव जैन चौब सिंह महेश बघेल गजेंद्र चौहान, शिव प्रताप चौहान,तेजेन्द्र परिहार राजेश चौहान वीरू लोधी ईश्वरदयाल आदिमौजूद रहे।
खैरगढ़ फिरोजाबाद से अमित पालीवाल की खबर
