- मसूरी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं मसूरी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोतवाली मसूरी के प्रभारी निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह गहलावत ने कार्यशाला में हैम्पटन कोर्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित लोगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम जनता और छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यशाला में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और रेड लाइट जंप न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन करना नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं और असमय होने वाली मौतों को रोकने में मदद मिल सकती है।
अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से जोड़ा गया, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यशाला में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में सभासद विजय बिंदवाल, श्री आशीष जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सचिन पंवार, श्री रितिक बिजल्वाण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।