इटावा _सयुक्त किसान मोर्चा, आम आदमी पार्टी अध्यक्ष दिलीप मीणा कुम्हारिया,किसान सभा अध्यक्ष कमल बागड़ी, दुलीचंद बोरदा के नेतृत्व मे विशाल ट्रैक्टर रैल्ली निकाली गई !ट्रैक्टर रैल्ली इटावा सुकनी नदी से बाईपास ओर बाईपास से एस डी एम कार्यालय तक निकाली गई ! दिलीप ने बताया की हमने गांव जा जा जाकर लोगो को जागरूक किया ओर किसानों को किसान विरोधी कानून के बारे मे बताया ओर स्थानीय समस्याओ को लेकर सब किसानों को एक होने को प्रोत्साहित किया ओर मुझे पीपल्दा विधानसभा के किसानों की एकता देखकर बहुत ख़ुशी हुई मे सभी किसान भाइयो को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं
*कोटा जिले के इटावा तहसील में कृषि कानून के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चे ने टैक्टर रैली निकाली जिसमे तकरीबन 500 टैक्टर ओर हजारो किसानों ने हिस्सा लिया
*शहबाज अहमद कोटा राजस्थान
