लोकेशन- जनपद अमरोहा नगर का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा नगर थाना पुलिस द्वारा घर में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर ₹50,100 नकद, पीली एवं सफेद धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 3,00,00/रूपये बताई जा रही है आपको बता दें कि घर में चोरी की घटना के संबंध में थाना अमरोहा नगर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगणों को दिनांक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमे में धारा 3(5)/305(A)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि वे आपस में योजना बनाकर मकानों की रेकी करते थे तथा रात्रि में मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इनमें से एक व्यक्ति मकान के अंदर जाकर चोरी करता था, जबकि अन्य बाहर रहकर निगरानी करते थे। चोरी में प्राप्त नकदी एवं आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
ब्यूरो चीफ उदल सिंह
जनपद अमरोहा
