मानिकपुर , चित्रकूट।
विद्यार्थी परिषद के प्रयास से हजारो छात्रों को मिल सकेगा छात्रवृत्ति का लाभ
अभाविप के संघर्षों के चलते छात्रवृत्ति फॉर्म फॉरवर्ड करने की पुनः तारीख बढ़ी
मामला बुंदेलखंड के गरीब छात्रों का जो छात्रवृत्ति से ही अपनी शिक्षा सुचारू रख पाते हैं परंतु covid-19 महामारी के दौरान हजारो छात्रों के फॉर्म कॉलेज से फॉरवर्ड नही हो पाए जिसके लिए अभाविप कई दिनों से संघर्षरत दिख रही थी वही परिषद ने ज्ञापन से लेकर कई स्तर तक संघर्ष जारी रखा, सूत्रों की माने तो मात्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैम्पस के 3000 छात्रों की स्कॉलरशिप फॉर्म फॉरवर्ड नही पाये। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री आशीष कुमार ने कहा कि अभाविप छात्रहितों के लिए हमेशा संघर्ष किया है हमने इस लड़ाई को बीते कई दिनों से जारी रखा हाल ही में राज्य शिक्षा मंत्री दीदी नीलिमा कटियार से भी फोन से वार्ता हुई जिसमें मैने आग्रह किया कि बुंदेलखंड का छात्र गरीबी के साथ साथ कई आपदाओं को झेलते हुए अपनी शिक्षा का कार्य कर रहे हैं विभागीय उदासीनता के चलते छात्रों के फॉर्म कॉलेज से फॉरवर्ड नही हो पाए जिसके चलते आने वाले वर्ष की शिक्षा खतरे में दिख रही हैं आप अधिकारियों से बात कर पुनः फॉरवर्ड करने की तिथि बढवाईये जिससे छात्रों को सरकार द्वारा शैक्षिक धनराशि प्राप्त हो सके। राज्य मंत्री ने विषय को गंभीरता से लेते हुए छात्रवृत्ति फॉरवर्ड करने की तिथि बढ़वा दी जिसके चलते समूचे प्रदेश में छात्रों के अंदर खुशी की लहर दौड़ चली। चित्रकूट के जिला संयोजक पुष्पेंद्र गर्ग ने कहा कि यह जीत बुंदेलखंड के आम छात्रों को हम समर्पित करते हैं शशांक, हिमांशु, लवकुश, नमन सहित अन्य कार्यकर्ता अपनी इस जीत पर खुशी दिखाई पड़े। रिपोर्ट,जितेन्द्र मोहन शुक्ल पत्रकार मानिकपुर चित्रकूट
मामला बुंदेलखंड के गरीब छात्रों का जो छात्रवृत्ति से ही अपनी शिक्षा सुचारू रख पाते हैं परंतु covid-19 महामारी के दौरान हजारो छात्रों के फॉर्म कॉलेज से फॉरवर्ड नही हो पाए जिसके लिए अभाविप कई दिनों से संघर्षरत दिख रही थी वही परिषद ने ज्ञापन से लेकर कई स्तर तक संघर्ष जारी रखा, सूत्रों की माने तो मात्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैम्पस के 3000 छात्रों की स्कॉलरशिप फॉर्म फॉरवर्ड नही पाये। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री आशीष कुमार ने कहा कि अभाविप छात्रहितों के लिए हमेशा संघर्ष किया है हमने इस लड़ाई को बीते कई दिनों से जारी रखा हाल ही में राज्य शिक्षा मंत्री दीदी नीलिमा कटियार से भी फोन से वार्ता हुई जिसमें मैने आग्रह किया कि बुंदेलखंड का छात्र गरीबी के साथ साथ कई आपदाओं को झेलते हुए अपनी शिक्षा का कार्य कर रहे हैं विभागीय उदासीनता के चलते छात्रों के फॉर्म कॉलेज से फॉरवर्ड नही हो पाए जिसके चलते आने वाले वर्ष की शिक्षा खतरे में दिख रही हैं आप अधिकारियों से बात कर पुनः फॉरवर्ड करने की तिथि बढवाईये जिससे छात्रों को सरकार द्वारा शैक्षिक धनराशि प्राप्त हो सके। राज्य मंत्री ने विषय को गंभीरता से लेते हुए छात्रवृत्ति फॉरवर्ड करने की तिथि बढ़वा दी जिसके चलते समूचे प्रदेश में छात्रों के अंदर खुशी की लहर दौड़ चली। चित्रकूट के जिला संयोजक पुष्पेंद्र गर्ग ने कहा कि यह जीत बुंदेलखंड के आम छात्रों को हम समर्पित करते हैं शशांक, हिमांशु, लवकुश, नमन सहित अन्य कार्यकर्ता अपनी इस जीत पर खुशी दिखाई पड़े ।
रिपोर्ट,जितेन्द्र मोहन शुक्ल पत्रकार मानिकपुर चित्रकूट
