जनपद में धारा 144 22 जुलाई से 18 सितंबर तक लागू रहेगी।
संवाददाता मोहित सैन मथुरा।
मथुरा। जनपद में राज्य निर्वाचन उ0 प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र पंचायतों व राज्य पंचायतों के सदस्यों तथा ग्राम पंचायत के प्रधानों व उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/ पदो पर उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 31 जुलाई को हरियाली तीज, मुहर्रम का पर्व दिनांक 31 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। इस अवसर पर मुहर्रम के अलमो व दुल- दुल ताजियो के जुलूस निकाले जाएंगे। हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानीयो के त्याग और बलिदान याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 से 20 अगस्त, गणेश चतुर्थी 31 अगस्त तथा राधा अष्टमी का पर्व 04 सितंबर, उ0 प्र0 अधिनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की परीक्षा 21 अगस्त तथा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 18 सितम्बर 2022 को होगी जिसके दृष्टिगत जनपद मथुरा में धारा -144 की जाती है। जनपद मथुरा में वैश्विक महामारी कोविड- 19 के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। उक्त के दौरान कतिपथ व्यक्ति, संघटन, शरारती व सामाज विरोधी तत्व जनपद में शांति/ कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे व्यतियो को पूर्व में चिन्हांकित कर पाना संभव नहीं है तथा समय भी कम है, उनको नोटिस देकर सुनवाई कर पाना संभव नहीं है।