कटाव विस्थापित परिवार ने नवगछिया के एसपी ऑफिस से लेकर एसडीएम ऑफिस तक धरना प्रदर्शन किया

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौशाला के सदस्य एवं सचिव बार-बार बंदूक लेकर शराब पीकर जान से मारने की धमकी लगातार देता आ रहा है
प्रदर्शनकारियों ने पहले नवगछिया थाना में आवेदन दिया आवेदन लेने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर एसपी ऑफिस में सूचना दिया
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह का आवेदन हम लोग 1987 से देते आ रहे हैं लेकिन सिर्फ दिलासा दिया जा रहा है कि काम हो जाएगा जाइए आप लोग और अभी तक काम नहीं हुआ है गौशाला कमेटी के सचिव और सदस्य बार-बार धमकियां देता आ रहा है
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम लोग प्रधानमंत्री आवास योजना नल जल योजना गली नाली योजना सभी सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं हम लोगों को कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है
प्रदर्शनकारियों का कहना है हमारी उम्र तो ढल गई लेकिन हम लोग हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए पदाधिकारियों से बार-बार गुहार लगाते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को रहने मैं दिक्कत ना हो
एसडीएम का कहना है कि धमकी देने वाले कमेटी के सदस्य और सचिव पर 107 लगाया जाएगा कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जायेगा और अपलोगो को रहने के लिए जल्द से जल्द जगह दिया जायेगा
नीतिश कुमार शर्मा रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नवगछिया भागलपुर/राहुल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज भागलपुर बिहार