एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव दमोह टैक्स प्रोफेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष चयनित
दमोह। गत दिवस दमोह टैक्स प्रोफेशनल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न कराए गए। इसमें वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता पंकज हर्ष श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल अग्रवाल एवं सुरेश लालवानी को उपाध्यक्ष, मनोज जैन एडवोकेट को सचिव, आशीष सिंघई को कर सलाहकार एवं कमलेश सोनी एडवोकेट को सहसचिव के साथ कोषाध्यक्ष के लिए मनीष कुमार सराफ को चयनित किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंटस कैलाश जसूजा एवं ओशियन मांझी का चयन हुआ।
इस अवसर पर संरक्षक मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता नलिन जैन, एम पी तिवारी, अभय कुमार जैन एवं श्याम सुंदर सराफ को चयनित किया गया। दमोह टैक्स प्रोफेशनल एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों में एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव, ऋषिकेश मोहन गुप्ता, हिमांशु सिंघई, शेखर गुप्ता, अनुराग जैन, निकुंज जैन, मृदुल हर्ष श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, दुष्यंत शुक्ला कर सलाहकार का चयन हुआ है। दमयंती न्यूज़़ की ओर से एसोसिएशन केे सभी पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल एवंं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।
ब्यूरो चीफ -लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
