96 बच्चे उपस्थिति होने के बाद भी नहीं कराया गया कुछ कार्यक्रम पूरे गांव में आजादी के अमृत महोत्सव में शांत का माहौल रहा पूरा गांव
डिंडोरी जनपद क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत सरहरी के ग्राम बिछिया के प्राथमिक शाला में 15 अगस्त के अमृत महोत्सव में भी शांति का माहौल रहा आपको बता दें कि ग्रामीणों का कहना है कि आज तक हमारे ग्राम में ऐसा नहीं हुआ जो आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में इन मास्टरों के द्वारा शांति का माहौल बनाया गया आपको बता दें कि भारत देश में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया गया परंतु हमारे ग्राम बिछिया में शांति का माहौल रहा यह जीवन में पहली बार हुआ है हम लोग सब कार्यक्रम देखने के लिए आए थे परंतु यहां ना तो कुछ कार्यक्रम हुआ और ना ही अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई और ना ही टेंट वगैरा लगाया गया सिर्फ दो चार लोगो को बुला कर झंडा फहरा कर अध्यापक अपना पल्ला झाड़ चले गए हम सब एक दूसरे के मुंह देखते रह गए ग्रामीणों का कहना है कि इस शांति माहौल को देखने के बाद बहुत अपमान हुआ है हमारा आपको बता दें कि पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूरेमल राठौर का कहना है कि हमें इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है यह सब मास्टर की मनमानी के चलते हुआ है हमें अगर यह पता होता तो हम सब गांव वाले चंदा इकट्ठा करके कार्यक्रम करवाते हमारे गांव में हमेशा कार्यक्रम होता रहा है परंतु यह अध्यापक के होते हुए हमें इस शांति माहौल का सामना करना पड़ा जो की बहुत ही निंदनीय है
इंडियन टीवी न्यूज़ लवकुश राठौर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश