राजकीय/निजी आईटीआई में प्रवेश सत्र 2022 हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष चतुर्थ चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।
संवाददाता मोहित सैन मथुरा
मथुरा 20 सितम्बर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने अवगत करया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उप्र अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी आईटीआई में प्रवेश सत्र-2022 हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष चतुर्थ चरण में पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों से नवीन विकल्प एवं नवीन आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.scvtup.in पर अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2022 तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान में आकर संपर्क कर सकता है।