जिलाधिकारी रमेश रंजन हाथरस ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण सत्येंद्र कुमार कश्यप इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ जनपद हाथरस उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट 28 सितंबर 2022 हाथरस जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नगर क्षेत्र हाथरस के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय काऔचक निरीक्षण कर छात्राओं से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली

तथा पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर उपस्थित प्रभारी गार्डन सुनीता ने बताया वर्तमान में फुल टाइम में3 अध्यापक तैनात हैं जिसमें से श्रीमती मनीषा सिंह मातृत्व अवकाश पर हैं श्रीमती नीलू कुलश्रेष्ठ अनुपस्थित चल रही हैं तथा दो पार्ट टाइम अध्यापिका श्रीमती नीस सक्सेना व श्रीमती रूबी श्रीमती अनीता देवी असिस्टेंट कुक तथा प्रेमचंद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थिति पाए गए योगेंद्र कौशिक अकाउंटेंट व श्रीमती किरण देवी असिस्टेंट कुक आकस्मिक अवकाश पर हैं उन्होंने बताया कि विद्यालय की तीनों कक्षाओं में कुल100 छात्राएं पंजीकृत हैं कक्षा 6 में कुल 42 छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें से आज 24छात्राएं उपस्थित हैं इसी प्रकार कक्षा 7 में कुल कुल 32 छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें से आज 23 छात्राएं उपस्थित हैं तथा इसी प्रकार कक्षा 8 में 28 छात्राएं पंजीकृत हैं जिसके सापेक्ष आज कुल 8 छात्राएं उपस्थित हैं

अनुपस्थित छात्राओं की संख्या अधिक होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की इसके पश्चात जिलाधिकारी ने क्रमशः कक्षा 6कक्षा 7कक्षा 8मैं जाकर छात्राओं की किताब पढ़ वाकर देखा तथा इतिहास भूगोल विषय की प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं के ज्ञान के बारे में जानकारी की उन्होंने छात्राओं से गणित के सवालों को ब्लैक बोर्ड पर हल करने के लिए कहा शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर न होने पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है की छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं

उन्होंने तैनात अध्यापकों को पढ़ाने के तरीके में बदलाव करने के साथ-साथ पाठ्यक्रम को पढ़ाने के पश्चात छात्रों से पाठ्य पुस्तक को पढ़ाने एवं गणित के सवालों को हल करने के पश्चात छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर हल करने के निर्देश दिए शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी को कुछ अध्यापकों को अटैच करने के निर्देश दिए जिससे के अध्ययनरत छात्र छात्राओं को72शिक्षा प्रदान की जा सके इसके पश्चात उन्होंने प्रभारी वार्डन सेछात्राओं के छात्रावास रसोईघरएवं खाद्य सामग्रीखेलकूद एक्टिविटी के संबंध मेंविस्तार पूर्वक जानकारी की