*दिनांक 28.09.2022*
*शिवपुरी पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यपार के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के चलते लोगों एवं स्कूली बच्चों को किया जागरुक ।*

शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन मे मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोक थाम हेतु जन जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 26/09/22 से 04/10/22 तक किया जा रहा है । जिसके चलते आज दिनांक को थाना गोपालपुर में शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर मे छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी गई,

थाना सतनवाड़ा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय सतनवाड़ा पर बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर एवं गुड टच बैड टच के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया, इसी क्रम मे थाना छर्च, बैराड़, भौंती, अमोला, इंदार, चौकी खोड़ पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र के स्कूल एवं छात्रावास मे जाकर बालक बालिकाओं को मानव दुर्व्यपार के संबंध मे जानकारी दी एवं पुलिस हेल्पलाइन के संबंध मे बताया ।
इंडियन टीवी न्यूज आशीष थापक की रिपोर्ट