2 अक्टूबर को विराट दंगल प्रतियोगिता का होगा आयोजन। आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला पहलवान दोनों पर चढ़कर भाग लेंगे।
इंडियन टीवी न्यूज़ सूरज दीप मंडल ब्यूरो गोरखपुर
गोला बाजार। गोरखपुर 29 सितंबर रियो ओलंपिक के बाद अब कुश्ती सीखने के लिए अखाड़ो व स्टेडियम में बच्चों एवं युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है जिससे युवाओं में खेल के प्रति दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। खेल भी हमारे जीवन का एक हिस्सा है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद के साथ व्यायाम भी अति आवश्यक है।
उक्त बातें विराट दंगल प्रतियोगिता के आयोजक राष्ट्रीय पहलवान नितेश शुक्ला ने कही। बताते चलें कि गगहा ब्लाक के अंतर्गत मानपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्र ही नहीं जनपद एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। वहीं विराट दंगल प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल ने कहा की सरकार युवाओं को खेलकूद प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाओं को दे रही है।
युवाओं को बढ़-चढ़कर खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए। राष्ट्रीय पहलवान नितेश शुक्ला ने कहा गुरु चंदगी राम ने देश में महिला कुश्ती की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने सबसे पहले तीन बेटियों सोनिका दीपिका और मोनिका कुश्ती में उतारा था। सोनिका कालीरमन पहली महिला भारत केसरी बनी। आगे से श्री शुक्ला ने कहा कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में रेलवे स्टेडियम शिवाजी अखाड़ा बनारस पक्की बाग अखाड़ा दिल्ली गोरखपुर क्षेत्रीय पहलवान एवं महिला पहलवान भी आ रही हैं। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र यादव सुबोध यादव बृजेश इंदल विश्वकर्मा मोहित मौर्य राहुल विश्वकर्मा योगेश मौर्य शिवम त्रिवेदी मकबूल अंसारी अशरफ अली दीपक यादव झुनझुन कनौजिया संदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।