पिपलोदा – म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड पिपलोदा
नव गठित प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का हुआ समापन
समापन कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सु श्री चंदन तिवारी नगर परिषद अध्यक्षा श्री मति उपमा पटेल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित रहे ।

नायब तहसीलदार ने समितियों को शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम बताते हुए सामाजिक कार्य में सक्रीय भूमिका निभाने हेतु कहा
नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पटेल ने जन अभियान परिषद द्वारा संचालित समितियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और नगर परिषद द्वारा प्रस्फुटन समितियों के हर कार्य में सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया।

श्री श्याम बिहारी पटेल ने कहा की सामाजिक कार्यों को गति देने और समाज की सेवा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समितियों को मिली है और समितियां इस कार्य को अच्छे से कर रही हे ।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय जन अभियान परिषद के कार्यों और प्रशिक्षण की अवश्यकता के बारे में बताया
विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने स्वागत भाषण प्रशिक्षण कार्य योजना और दो दिवस में प्रशिक्षण के विषय आगामी कार्य योजना योजनाओं की जानकारी दी ।
द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र में पार्षद और नगर विकास प्रस्फुटन समिति प्रथम के अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर ने समितियों को सम्बोधित किया मनमोहन सिंह राणा भी उपस्थित रहे ।
विभिन्न सत्रों में सीएससी के जिला प्रबंधक सुनील पोरवाल ,जनपद पंचायत पिपलोदा से ब्लॉक समन्वयक राहुल जी शर्मा ने भी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी ।
प्रशिक्षण में परामर्श दाता कांतीलाल पाटीदार,अशोक गौड़, नवाकुर सेक्टर समन्वयक गणपत जी जाधव , धर्मेंद्र सिंह सोलंकी बाराखेड़ा, प्रकाश जगदेव नोलखा, वीरेंद्र सिंह चौहान शेरपुर, विनायक जी बैरागी, अभिषेक जैन ,लेखराज सिंह राहुल बैरागी एवम अन्य प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किए कार्यक्रम का संचालन अनिल जी पाटीदार ने किया आभार देवेन्द्र जी शर्मा ने माना !