जावरा – म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड पिपलोदा
नव गठित प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जनपद अध्यक्ष श्री मति रुक्मणि हाड़ा जनपद उपाध्याक्ष श्रीमती अलका हरि ओम शाह
जनपद सद्स्य श्री प्रिया कुंवर सिसोदिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमेंद्र जी गोहिल अन्न क्षेत्र जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश जी ओस्तवाल ,पार्षद शिवेंद्र माथुर , समाज सेवी श्री अभय जी कोठारी सहकार भारती के अंजनी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहे।

जनपद अध्यक्ष श्री मति हाड़ा ने समितियों के कार्यों की सराहना की ,जनपद उपाध्यक्ष श्री मति शाह द्वारा प्रस्फुटन समितियों के हर कार्य में सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया।
समाज सेवी श्री चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल ने सामाजिक कार्यों को गति देने और समाज की सेवा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समितियों को मिली है और समितियां इस कार्य को अच्छे से कर रही हे इस कार्य को गति देने की अवश्यकता हे मनुष्य जीवन में अगर हम किसी के काम आ सकें तो हमारा जीवन धन्य करने का एक अवसर हमे मिला हे अन्न क्षेत्र में संचालित वृद्धाश्रम चिकित्सालय,के अलावा अन्य गतिविधियों के बारे में बताया
पार्षद श्री माथुर ने समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नही हे जन अभियान इसी सेवा कार्य को बड़ाने का कार्य कर रही है।
श्री अभय कोठारी ने सामाजिक कार्यों में स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं समितियों को किस प्रकार समाज कार्य को आगे बढ़ाया जाए इस विषय में मार्गदर्शन दिया ।
पूर्व बीडीओ बीएल आर्य ने समितियों को शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम बताते हुए सामाजिक कार्य में सक्रीय भूमिका निभाने हेतु कहा ।
विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने स्वागत भाषण प्रशिक्षण कार्य योजना और दो दिवस में प्रशिक्षण के विषय आगामी कार्य योजना योजनाओं की जानकारी दी ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमेंद्र गोहिल ने शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही को मिल सके इसलिए समिति को सार्थक प्रयास करना चाहिए इस विषय में जानकारी दी साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी ।
प्रशिक्षण में राजीव लोचन ठाकुर ने सामाजिक अंकेक्षण विषय पर समितियों को प्रशिक्षित किया।
मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधी मनोज मेहता नवांकूर समिति के दीपेन्द्र सिंह सोलंकी,अब्बास बोहरा अर्पित शिकारी, परामर्श दाता इंदिरा जोगी नगर विकास विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंह जी चौहान एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन देवीसिंह जी राठौर ने किया आभार युवराज सिंह राणावत ने माना !