दमोह ! दो सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 6 दिन से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा द्वारा समर्थन किया गया, प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारीगण कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना स्थल पर पहुंचे तथा और वहां धरने पर बैठे सभी हड़ताली कर्मचारियों को नैतिक समर्थन दिया साथ ही शासन से कर्मचारी हित में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा वर्ष 2018 में शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वेतन संबंधी लाभ देने की मांग की। इस मौके पर राकेश हजारी, कुंज बिहारी दुबे, केआर पांडे, मोहन आदर्श, आरिफ अंजुम, प्रदीप स्वामी, गणेश दुबे, विजय शर्मा, इरफान, प्रमोद अहिरवार, वीरेंद्र असाटी, नरेश राठौर, रत्नेश दुबे, नरेश शुक्ला, डीसी गुप्ता, हलीम सिद्दीकी, शंकर सिंह, बबीता चौबे, रितु चौबे, दीपा तिवारीआदि की मौजूदगी रही।
देवेंद्र चौबे
जिला ब्यूरो चीफ दमोह