ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सुकांत ने ममता पर साधा निशाना

```

कौशिक नाग-कोलकाता सुकांत ने ममता पर साधा निशाना तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस को टक्कर देने के लिए भाजपा ने 21 जुलाई को गणतंत्र हत्या दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था. इस कार्यक्रम की घोषणा पहले शुभेंदु अधिकारी ने की थी, जिसे सुकांत मजूमदार ने 26 जुलाई तक बढ़ा दिया. इधर ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी की कथनी व करनी में अंतर है. वह एक तरफ ईमानदारी का नाटक करती हैं, तो दूसरी तरफ आमदनी का स्रोत नहीं बतातीं. उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि उनके परिवार व उनकी पार्टी के नेताओं की संपत्ति कितनी है और वह कैसे इतनी हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *