बून्दी 9 जनवरी 2023 सोमवार को संविदा एवं प्लेसमेंट कार्मिक चिकित्सालय बूंदी द्वारा 5 सूत्रीय मांग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया गया! संविदा कर्मी जिला अध्यक्ष अमित गौतम ने बताया के सामान्य चिकित्सालय बूंदी में संविदा व प्लेसमेंट के तहत लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, डीडीसी हेल्पर, ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर, डीआरटी टेक्नीशियन, वाहन चालक, धुलाई कर्मी, बागवान कर्मी, विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं सभी कार्मिकों को 5 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है जिसमें प्रथम मांग है कार्मिकों को संविदा सेवा नियम 2022 के तहत सम्मिलित कर नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल किया जावे!
दितीय मांग है संविदा एवं प्लेसमेंट कार्मिकों को लेबर एक्ट के गजट नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार वेतन दिलाए हुए जावे! जबकि पीएमओ कार्यालय में संपर्क करने पर यह कहा जाता है कि संविदा कार्मिक कोर्ट स्टे से हैं जबकि प्रार्थी गण ने कोर्ट स्टे केवल एनजीओ से नहीं लिया किया जावे! इस कारण कोर्ट स्टे लिया गया था परंतु कार्यालय के अकाउंटेंट के अनुसार यह कहा जाता है कि आप कोर्ट स्टे पर हो इसलिए आप का वेतन नहीं बढ़ाया जा सकता! हमारा वेतन एवं विगत वर्षों का एरियर भी लेबर एक्ट के तहत दिलाओ जावे! चिकित्सालय बूंदी में विभिन्न योजनाओं में लगे संविदा कार्मिकों का पीएफ काटा जावे! जिससे की संविदा कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित हो सके! प्लेसमेंट से लगे कार्मिकों का नियम अनुसार ही वेतन कटौती की जावे! सविता व प्लेसमेंट कार्मिकों का वेतन भुगतान समय पर किया जावे! सविता व प्लेसमेंट में लगे कार्मिकों को डे ऑफ पर रविवार की पाबंदी हटाया जाए!क्योंकि संविदा व प्लेसमेंट पर लगे कार्मिकों को केवल चार ही डे ऑफ मिलते हैं जिसमें से 2 डे ऑफ रविवार को दिए जाते हैं जिससे कार्मिकों को मासिक उत्पीड़न का भाव झेलना पड़ता है इन पांच सूत्रीय मांग को जल्द से जल्द सुलझाया जाए अन्यथा समस्त प्लेसमेंट संविदा कार्मिकों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा!
संवाददाता पुरषोत्तम बूंदी