विकास श्रीवास्तव बस्ती
✍️..आज दिनांक:-13.03.2021 को समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना द्वारा थाना हरैया में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को मौके पर सुना तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा थाना हरैया का निरीक्षण किया गया व प्रभारी निरीक्षक हरैया को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती ने समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस टीम भी निस्तारण के लिए मौके पर जाए ।
