लखनऊ कार ने एक बाइक सवार मीडिया कर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती।।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार मीडिया कर्मी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस बाइक सवार युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, अस्पताल में अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है इस्पेक्टर गुडंबा का कहना है कि पूरे घटना की जांच की जा रही है घायल पत्रकार का नाम अखिल बताया जा रहा है।।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा लखनऊ
