पति-पत्नी के विवाद में शनिवार को आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी के शरीर में लगभग 5 फुट लंबी लोहे की रॉड (सरिया) में बनाई गई बर्छी घुसेड़ दी। शरीर में बरछी घुसते ही 30 वर्षीय पत्नी लहूलुहान हो गई। ससुर व पड़ोसियों ने उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए नागपुर ले गए। पुलिस ने फिलहाल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी बंजर बादलपार चौकी थाना कुरई निवासी भागवती करवेती पति विनोद करवेती (30) का विवाद शनिवार को सुबह घर पर किसी बात को लेकर हो गया। वही आवेश में आए पति विनोद ने अपनी पत्नी भागवती के ऊपर समीप में रखी लगभग 5 फुट लोहे की रॉड में बनाई गई बर्छी शरीर में घुसेड दी जो आर पार हो गई। शरीर में बर्छी लगते ही महिला के शरीर से रक्त की धारा बह गई। लहूलुहान हालत में भागवती को जिला अस्पताल सिवनी लाया गया। यहां उसका एक्सरा किया गया तथा गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर अभय सोनी व डॉ विनन्या प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बरछी लगी लगाई हालत में लाए अस्पताल – भागवती के शरीर में 5 फुट लोहे की बर्छी उसके शरीर में फस गई और बर्छी लगी लगाई हालत में उसे एंबुलेंस वाहन से लाया गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के ईएमटी हियाराम गजभिए, पायलट शुभम व सचिन मौके स्थल पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक गंभीर रूप से घायल भागवती को जिला अस्पताल लेकर आए।
वाहिद खान सिवनी