ब्यूरो चीफ नईम मामू
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला विधान सभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ली बाजार से पीसीसी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने उड़न खटोले से मंडलम सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे।
जहां जिले भर से आए कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओ से मीटिंग का आयोजन किया गया था, अपने उद्बोधन में कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है,हम जोडने का काम कर रहे है।
भाजपा ने हमे बेरोजगारी में नंबर वन अत्याचारी में नंबर वन प्रदेश हमे सौंपा था, हमने शुरुवात करी थी कृषि क्षेत्र में क्रांति लायेगे, हमने शुरुवात करी थी मध्य प्रदेश को नंबर वन बनायेगे।
बैतूल जिले की एक मात्र आमला सारणी विधान सभा से भाजपा के विधायक योगेश पंडाग्रे जीत कर आए थे, उसी विधान सभा क्षेत्र में कमलनाथ के दौरे को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश की राजनीति के महारथी कमलनाथ अब क्या बिसात बिछाते है ये देखने वाली बात होगी।
बैतूल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने बताया कि आमला सारणी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ली बाजार में आज मंडलम सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने कमलनाथ जी का आगमन हुआ था,आगामी विधान सभा के लिए उम्मीदवार का चयन कमलनाथ जी ही करेंगे। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्य मंत्री कमलनाथ जी ही बनेंगे।
मंडलम सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन में मुलताई विधायक सुखदेव पांसे,बैतूल विधायक निलय डागा, भेसदेही विधायक धरमू सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा सहित अन्य सैकड़ो कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
नईम मामू की रिपोर्ट