खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से मध्य रेलवे के मुलताई रेलवे स्टेशन पर देर रात एमएफएस मशीन से बैटरी की चोरी कर रहे एक आरोपी को कर्मचारियों ने पकड़कर आरपीएफ के हवाले किया। बताया जा रहा है कि मशीन से पहले भी चोरों ने बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, देर रात कर्मचारियों की सजकता से चोर पकड़ा गया आरपीएफ द्वारा चोर से पूछताछ की जा रही है, अनुमान लगाया जाए रहा है कि नगर में हुई और भी अन्य चोरियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल बैटरी चोर जीआरपी की गिरफ्त में है, जिसपर आरपीएस द्वारा चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है,चोर महाराष्ट्र का बताया जा रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ नईम मामू की रिपोर्ट