ताजा खबर

17 वाँ स्वर्गीय श्री आर के शर्मा ग्रामीण खेल मेला का हुआ भव्य समापन

```html id="cyap7e" ```

क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उपस्थिति में हुआ पुरस्कार वितरण

कटनी= एसीसी जिमखाना क्लब मैदान में एसीसी कैमोर सीमेंट वर्क्स एवं नगर की समाजसेवी तपस्या ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 17 वा स्वर्गीय श्री आर के शर्मा ग्रामीण खेल मेला का समापन हो गया है समापन के अवसर पर टेनिस बॉल क्रिकेट का फाइनल मैच संपन्न हुआ जिसमें कटनी की इंफिनिटी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट में अपना कब्जा किया खेल मेला के समापन समारोह के अंतिम कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने इस खेल मेला में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के टीमों के सदस्यों के साथ-साथ अन्य खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए साथ ही इस खेल मेला को बहुत ही और भव्य बनाने के लिए मीडिया जगत को भी विशेष रूप से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि श्री पाठक ने मैदान में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित भी किया कार्यक्रम के अंत में कैमोर इंटक के जनरल सेक्रेटरी पंकज पीड़िया ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस खेल मेला को भव्यता से संपन्न कराने के लिए टूर्नामेंट के सूत्रधार अनिल मौर्य व मनीष नावेत ने अपने संपूर्ण कर्तव्यों का पालन किया जिसके चलते यह टूर्नामेंट अनुपम रूप में पूर्णतः संपन्न हुआ|

रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *