भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत पुराण सप्तदिवसीय आयोजन आज से मोहास बबलीगड़ हनुमान मंदिर में शुरू हो चुका है। विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन पंडित श्री नर्मदा प्रसाद दुबे जी के सानिध्य में सम्पन्न किया जा रहा है।
आयोजन की शुरुआत ग्राम कुम्हारी निवासी रामलाल विश्वकर्मा के घर से कलश यात्रा के साथ हुई। जो मोहास मंदिर जाकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में विश्वकर्मा समाज के लोग एवं अन्य सभी समाज के लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
कलश यात्रा में कुम्हारी पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा।
विश्वकर्मा कमेटी की तरफ़ से पुलिस प्रशासन का हार्दिक आभार और धन्यवाद।
ऋषि उमंग विश्वकर्मा
जिला ब्यूरो चीफ़