●कुर्साकाटा- थाना पुलिस ने मंगलवार को संध्या गश्ती के क्रम में भोराहा संथाली टोला वार्ड संख्या 12 से छह लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान बगल में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक और शराबी को दबोच लिया। थानेदार विमल कुमार मंडल ने बताया कि अपने घर में शराब बनाकर बेचने वाले चोरका सोरेन उर्फ तुरका सोरेन को शराब के साथ पकड़ा गया। थानेदार ने कहा इसी टोला के समय हेम्ब्रम को शराब के नशे में दबोचा गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।