इंडियन टीवी न्यूज़ जिला मंडला ब्यूरो चीफ डीसी गौतम
नैनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद मोहित हरियाने मंडला कलेक्टर एवं एसडीएम को एक लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने कहा है कि नैनपुर नगर पालिका की शासकीय बैठकों में नियम विरुद्ध पार्षदों के परिजन और मित्रगण बैठक में भाग लेते हैं जो कि शासन के नियम विरुद्ध है उन्होंने बताया है कि दिनांक 13 जनवरी को जल प्रदाय समिति की बैठक में एक राजनीतिक दल एवं पार्षद के परिजन बैठक में भाग लिए हैं जो कि शासकीय नियम विरुद्ध है इससे संबंधित शिकायत उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी को की और तत्काल इस पर जांच करने की कार्रवाई की मांग की है वहीं नगर पालिका अधिकारियों ने भी इस बात को कहा है कि नैनपुर नगर पालिका में नियम विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने दिया जाएगा और जांच कर इसकी सत्यता की जानकारी दी जाएगी वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने भी इसी बातों पर कड़ी आपत्ति जताई है उनका कहना है कि नगरपालिका में बैठक में सिर्फ निर्वाचित पार्षद ही भाग ले|