धूमधाम से मनीं गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ, गर्ल्स स्कूल के खेल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी, मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का भी किया वाचन आकर्षक परेड स्काउट गाइड एनसीसी की मार्च मास्ट ने मनमोहा
रायसेन। जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस गुरुवार को शहर सहित जिलेभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची विस क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी।इसके पश्चात सीएम शिवराज सिंह का जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया।इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा, नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा,कलेक्टर अरविंद दुबे ,जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल जिपं सीईओ पीसी शर्मा एसडीएम एलके खरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल डीएफओ विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ने की।मंच संचालन शिक्षक कमलेश बहादुर सिंह, राजेश यादव ने किया।
पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एनसीसी गाइड की मार्च पास्ट परेड आकर्षण के केंद्र रही।वहीं शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल रायसेन, सेंट्रल स्कूल रायसेन,सरस्वती मिडिल स्कूल, डॉ राधा कृष्णन हासे रायसेन, एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव के स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से सराबोर एक से बढ़कर एक रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।आकर्षक विभिन्न विभागों की झांकियां,परेड में जिला पुलिस बल अव्वल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल रायसेन प्रथम स्थान पर रहे।स्कूल संचालक इंजी. सत्येंद्र सिंह राणा को पुरस्कार प्रदानधूमधाम से मनीं गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ, गर्ल्स स्कूल के खेल ग्राउंड पर आयोजित किया।उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।सागर भोपाल तिराहे पर 100 फिट ऊंचे तिरंगे को फहराने स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन पहुंचे।यहाँ तिरंगे झंडे को उन्होंने फहराकर वन्दे मातरम भारत माता की जयकारे लगाए गए।
इंडियन टीवी न्यूज चैनल रायसेन के लिए उपेंद्र कुमार गौतम