जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट,राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जनपद का नाम गौरवान्तित करने वाली मालविका सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
फतेहपुर।प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रर्दशनी जो लखनऊ के राजभवन में विभिन्न जनपदों द्वारा लगाई गई थी,जिसमे जनपद का गौरव बढ़ाते हुए विभिन्न किस्म के अचार, जैम , स्केवश, में उत्कृष्ट प्रदर्शन उच्चतम क्वालटी के अंतर्गत मालविका सिंह को राज्यपाल आनन्दी बेन द्वारा द्वितीय पुरुस्कार प्रदान किया गया,उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने जनपद फतेहपुर को गौरवान्तित करने वाली मालविका सिंह को माँ गायत्री फ़ूड प्रोडक्ट रामपुर थरियांव में प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया,व उज्ज्वल भविष्य की कामना की,शीघ्र ही जनपद फतेहपुरवासियो को समस्त किस्म के,, गृहणी अचार, जैम, जेली, स्केवश, पापड़ चिप्स आदि के शुद्ध फ्रेश प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएंगे,साथ ही समस्त प्रोडक्ट का रिटेल काउन्टर खोलकर जनपदवासियों को जनपद में बने प्रोडक्ट उपलब्ध कराने की सरलता प्रदान की जायेगी,हौसला अफजाई,उत्साह वर्धन उज्ज्वल भविष्य की कामना करते,किशन मेहरोत्रा,शोभा सिंह उपस्थित रहे।
