सृजन का स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
फोटो- मरीजों का परीक्षण करते डॉ राहुल सिंह
सरीला(हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के अमून्द गांव में सामाजिक संस्था सृजन एक सोच ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। जिसमें चिकित्सा सेवा रत्न से सम्मानित दिल्ली से आये भार्गव फाइटोलैब के डॉ राहुल सिंह व अनिल साहू ने करीब दो सैंकड़ा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की। स्वास्थ्य शिविर का उद्घटान अमून्द गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र गुप्ता आजाद ने किया।
स्वास्थ्य शिविर में खांसी, जुकाम, पथरी, गठिया दर्द सहित अनेकों बीमारियों की होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ राहुल सिंह ने कहा कि होम्योपैथी ही केवल ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिससे बहुत सी लाइलाज बीमारियों का सफल इलाज किया जा सकता है। बताया कि भार्गव फाइटोलैब द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर लगवाया जा रहा है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इस दौरान सृजन के कंट्री हेड विनय गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रशांत चौरसिया, देवेंद्र राजपूत, ओम प्रजापति , बृजेश द्विवेदी, गोविंद अग्रवाल, आदित्य सोनी, पारुल सोनी, प्रज्ञा अग्रवाल, राजनंदनी, पूजा, काजल गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
इंडियन टीवी न्यूज से
रिपोर्टर कैलाश चंद्र सोनी
