प्राइवेट अस्पताल में गलत इलाज होने पर मजदूर परेशान
कर्ज लेकर कराना पड़ा ऑपरेशन
रैपुरा/चित्रकूट
प्राइवेट अस्पताल में गलत इलाज होने के चलते मजदूर को कराना पड़ा ऑपरेशन कर्ज से डूबे मजदूर ने सोमवार को जिलाधिकारी शुभांत शुक्ल,पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व सीएमएस विनोद कुमार यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके पूर्व पीड़ित प्राइवेट डॉ0 के पास जाकर भी मदद के आरजू मिन्नत की गई थी लेकिन डॉ0 व अस्पताल कर्मी धक्के मार कर अस्पताल से बाहर कर दिया था जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व 1076 में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पीड़ित को न्याय न मिलने पर डीएम,एसपी,व सीएमओ को लिखित पत्र दिया है।
बतादे की पीड़ित राजकुमार निवासी रैपुरा का पूर्व में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चोटहिल हो गया था जिसके चलते एक प्राइवेट अस्पताल एक्सरे करवाने गया था लेकिन अस्पताल में एक्सरे करवाने के बाद डॉ0 ने खुद प्लास्टर चढ़ा कर ठीक करने का जुम्मा लेकर प्लास्टर कर दिया गया पीड़ित करीब 2 माह तक अस्पताल और डॉ0 के चक्कर लगाता रहा इसी बीच डॉ0 ने पीड़ित को दूसरे अस्पताल जाने को सलाह दी गयी लेकिन माली हालत सही न होने के चलते राजकुमार ने डॉ0 से अपनी दयनीय स्थिति बताई की मैं कर्ज लेकर आपके यहाँ दो माह इलाज करवाया था अब उसके पास पैसा नही है तब डॉ0 व अस्पताल कर्मी उसे डॉट फटकार लगा कर वापस कर दिया था पीड़ित ने बकायदे मुख्यमंत्री पोर्टल व कर्वी कोतवाली में तहरीर भी दिया था इस बीच पीड़ित मजदूर कही से कर्ज लेकर मध्यप्रदेश सतना में जाकर ऑपरेशन करवाया जिसमे काफी कर्ज लेना पड़ा डॉ0 की रवैया से क्षुब्ध होकर सोमवार को जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक व सीएमओ से मिलकर अपनी दास्तान बताई है। रिपोर्ट, जितेन्द्र मोहन शुक्ल एड. पत्रकार मानिकपुर चित्रकूट
