सीवान पुलिस ने दो फर्जी ACB पुलिस कार्मियों को वसूली करते गिरफ्तार किया. मामला सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र का बताया गया.पुलिस को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई त्वरित कार्यवाही आरोपियों को गिरफ्तार करलिया गया,पकड़े गये आरोपी ACB के पदाधिकारी बनकर अवैध तरीके से वसूली का कार्य करते थे. उनके पास से एक ब्रेजा कार तथा 55 हजार नकद एवं मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला के लार थाना के निवासी है. उनके पास से पहचान पत्र भी पाया गया जो जांच के क्रम मे फर्जी पाया गया. दोनों व्यक्तियो पर मामला पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया.
अजय दुबे ब्यूरो सीवान