रेल रोको आंदोलन समिति द्वारा मांगे न माने जाने पर रेलवे चौक में चलाया जा रहा क्रमिक अनशन के चौथे दिन पत्रकार मनोज वर्मा, पूर्व पार्षद राजाराम ताम्रकार (नाती), शेख अंजुम, रामकेशव सिंह सिंगरौल के साथ आंदोलन की अगुवाई कर रहे व्यापारी संघ उचेहरा ने डॉ सुशील गुप्ता सुबह 10 बजे से शुरु हुए क्रमिक अनशन में बैठे । यह अनशन शायं 6 बजे तक चलता है । आंदोलन समिति ने नगर सहित ग्रामीण जनों से अपील करते कहा कि जिस तरह से उचेहरा क्षेत्र की जनता शांति प्रिय तरीके से अपना हक रेल प्रशासन से मांग रही हैं रेल प्रशासन को जनहित को देखते गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए । वही जनता की आवाज उठाने वाले जन नेताओं को भी अपनी – अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी जिससे आम जन से जुड़ी जनता की वो पुरानी मांग कोरोना काल के समय उचेहरा में बंद की गई 5 गाड़ियों का स्टॉपेज पुनः मिल सके।