जनपद बिजनौर के नगर चांदपुर में बिजनौर रोड स्थित देवी मंदिर परिसर में लगने वाले हर वर्ष की भांति भव्य मेले में पत्रकार प्रेस महासंघ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य निशुल्क शिकंजी का प्रोग्राम किया गया जिसके अंतर्गत पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्यों ने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य निशुल्क शिकंजी का वितरण किया इस मौके पर मेले एवं मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं ने निशुल्क शिकंजी का लाभ उठाया एवं पत्रकार प्रेस महासंघ की ओर से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था पत्रकार प्रेस महासंघ की ओर से निशुल्क शिकंजी वितरण के प्रोग्राम को देखते हुए मंदिर समिती ने पत्रकार प्रेस महासंघ का एवं सभी पदाधिकारी सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा एवं सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे|