सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर सौर बाजार अंचलाधिकारी से मुख्य सड़क मार्ग को अतिक्रमणमुक्त करवाने की मांग किया है।लिखित आवेदन में बताया गया है की अर्रहा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से रूपौली गांव तक का सड़क मार्ग प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य करवाया जा रहा है लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा सड़क मार्ग को अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे सड़क मार्ग निर्माण कार्य में संवेदक को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया की सड़क अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी को इससे पूर्व भी कई आवेदन दिया गया है लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।