ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

```

भिवाड़ी। जिला स्पेशल टीम भिवाड़ी, पुलिस थाना किशनगढ़बास ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीद कर लाते हैं और अलवर, बानसूर, बहरोड़, कोटपुतली एवं नारनौल हरियाणा में हथियारों की सप्लाई करते हैं। दोनों बदमाशों पर अवैध आर्म्स, लूट, रंगदारी, हत्या का प्रयास करने जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध में जेल जा चुके हैं। बदमाशों के कब्जे से 12 पिस्टल, 02 अवैध देसी कट्टे, 66 जिंदा कारतूस व खाली मैगजीन बरामद की गई है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के आदेशानुसार अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगढ़बास थाना अधिकारी अमित कुमार व प्रभारी डीएसटी थाना कोटकासिम दारा सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात नितेश पुत्र पप्पूराम अहीर निवासी कालाखाना थाना बानसूर व रजनीश पुत्र श्योराम अहीर निवासी चंदूवाली ढाणी थाना बानसूर को कुल 18 अवैध हथियार, 12 पिस्टल 02 अवैध देसी कट्ट,े 66 जिंदा कारतूस व 03 खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *