रिपोर्ट मंगल सिंह चौधरी
रायसेन जिले के बरेली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का हुआ आयोजन जिसमें उदयपुरा विधानसभा के विधायक ठाकुर देवेंद्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए वहीं पर अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय संस्थापक डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर हनुमत सिंह बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव अहिरवार समाज संघ और हेमंत नरवरिया जी देवरी पार्षद दिनेश बघेल, कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला गया वहीं पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा कहा गया कि बाबा साहब को देश में ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है और इनकी पूजा की जाती है यह विश्व के एक महान व्यक्ति थे कार्यक्रम में आसपास के गांव एवं अन्य जिलों से भी लोगों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।