लॉकडाउन में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे बेखौफ बिकी अवैध शराब रहवासियों के विरोध के बाद नतमस्तक पुलिस ने पकड़ा ?
पुलिस की मिलीभगत की ओर इशारा शराब बेचने वाली महिला के परिवार की महिला बोली कि यहां नहीं अब कहीं और बेचेंगे शराब …….
सचिन चवाले इन्दौर – अवैध कार्यों का गढ़ माने जाने वाले द्वारकापुरी क्षेत्र में अब तक कच्ची और मिलावटी शराब कई परिवारों की खुशियां छीन चुकी है। अपनों को खो चुके कई परिवारों के जीविका चलाने के भी लाले हैं। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की ऋषि पैलेस कॉलोनी सचिन टावर वाली गली में शराब बेचने के मामले में रहवासियों और कांग्रेस नेता चौहान के विरोध के बाद टीआई सतीश द्विवेदी ने सक्रियता दिखाते हुए बिल्ली आंख बंद करके दूध पी रही जैसी सक्रियता दिखाई और मामले पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अनभिज्ञता जता दी पर ऊपरी कमाई के फेर में फिर ढर्रा पहले जैसा हो गया। जबकि लॉकडाउन में अवैध तरीके से शराब बिक्री केसे हुई और अवैध शराब कहां से आई इसपर वे मीडिया के सामने भी बोलने से बचते नजर आए कुछ नहीं बोले अब सवाल यह उठता है। कि क्या पुलिस को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी। या फि
