ताजा खबर

बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने देर रात अपने ही स्टूडियो में लगाई फांसी

```html id="cyap7e" ```

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद दुखभरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के एक मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने हाल ही में अपनी जान ले ली। आपको बता दें, जोधा अकबर, लगान और देवदास जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन करने वालें पॉपुलर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की खबर अब सामने आई है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 3.30 बजे नितिन देसाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने खुद के आर्ट स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनका ये कदम उठाने के पीछे का कारण है उनकी मेडिकल प्रॉब्लम और उनकी आर्थिक तंगी। आपको बता दें, नितिन देसाई ने चाण्क्य और तमस जैसे शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं नितिन देसाई ने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को भी अपने नाम किया हैं। वो मशहूर कला निर्देशक होने के अलावा निर्माता, निर्देशक और एक्टर भी थे। लेकिन अब उन्होंने सुसाइड कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, नितिन देसाई की बॉडी स्टूडियो में मिलने के बाद स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, अब पुलिस भी आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कहा जा रहा है कि एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर था और आत्महत्या के 2 दिन पहले तक वो स्टूडियो में थे। इतना ही नहीं कल तक उन्होंने अपनी टीम के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की थी। लेकिन जब आज सुबह उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया, तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें नितिन देसाई की लाश मिली। वहीं, अब पुलिस ने नितिन देसाई का शव जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले नितिन देसाई पर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप भी लगाया था। एक एजेंसी का दावा था कि उन्होंने 3 महीने तक काम करवाने के बाद उन्हें पैसा नहीं दिए। ये रकम कुछ 51 लाख रुपए बताई जा रही थी। हालांकि, अभी तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने ये फांसी के फंदे पर लटकने का फैसला क्यों लिया। लेकिन उम्मीद है कि पुलिस इस केस को जल्द से जल्द सुलझा लेगी और सबको पता चल जाएगा बॉलीवुड का ये मशहूर आर्ट डायरेक्टर इतना मजबूर कैसे हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *