*बड़ी माता मंदिर माधौगढ़ में सम्पन्न हुआ सुंदरकांड व भजन संध्या कार्यक्रम*
ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह के संयोजन में हुआ कार्यक्रम
स्थानीय विधायक सहित पार्टी,संघ व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद
उरई जालौन।श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में माधौगढ़ स्थित बड़ी माता मंदिर पर रामपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर के संयोजन में सुंदरकांड पाठ,भजन संध्या व प्रभु राम की सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा को एलईडी वैन के माध्यम से लाइव दिखाया गया जिसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन सहित पार्टी,संघ व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या में उपस्तिथ रहकर भजनों का आनन्द उठाया।
कार्यक्रम में कानपुर से आई जय अम्बे आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने देर रात तक प्रभु श्री राम के सुंदर भजनों व प्रभु श्री राम व हनुमान की सुंदर सुंदर झांकियों से समां बांध उपस्तिथ जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभवों का आभार प्रकट करते हुए आयोजक ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कहा कि आज 500 वर्षो की तपस्या के बाद ये ऐतिहासिक क्षण हमारे जीवन मे आया है जब हम सभी के आराध्य अपने मंदिर में विराजमान हुए है उन्होंने कहा कि आज पूरे देश ही नही अपितु पूरा विश्व राममय है हमारे घरों में उत्सव जैसा माहौल है घर घर दीवाली मनाई जा रही है।उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठजनों का स्मृतिचिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।