मोहगांव ब्लाॅक के ग्राम उमरिया में बाॅलीबाल मैच का हुआ आयोजन, फाइनल मैच समापन कार्यक्रम में बिछिया विधायक और निवास विधायक पहुंचे
इन्द्रमेन मार्को की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़
मंडला। जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अन्तर्गत ग्राम उमरिया में बाॅलीबाल मैच का आयोजन किया गया, जिसका का समापन 10 मार्च 2024 दिन रविवार को फाइनल मैच का समापन के मुख्य अतिथि बिछिया विधायक माननीय श्री नारायण सिंह पट्टा, विशिष्ट अतिथि निवास विधायक माननीय श्री चैन सिंह वरकड़े जी, मैच समापन अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष गत सिंह भवेदी की गरिमा मय उपस्थिति में बाॅलीवाल फाइनल मैच का शुभारंभ,मैच आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का पुष्प हारों व तिलक वंदन कर स्वागत किया गया है, तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर मैच को प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा जी ने अपने उद्बोधन में खुशी जाहिर करते हुए कहाँ कि इस प्रकार के खेल प्रतियोगिता बडी बडी जगहों पर नहीं हो पाते है जो इस छोटी गाँव उमरिया में आयोजित हो रहे हैं, खेल के प्रति हम सभी लोगों का लगाव रहता है,और इसी लगाव से हम लोगों को यहाँ तक खींच लाया है ताकि हम सब खिलाड़ी बंधुओं का उत्साहवर्धन कर सकें और इसमें खिलाडी बंधुओं का खुशियाँ आयोजक समिति को उत्साहवर्धन मिल सके। निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े जी ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन उद्बोधन दिया। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर विजेता व उपविजेता टीम को अपने करकमलों से पुरस्कार प्रदान किये गये। इस तरह अतिथियों के उपस्थिति में वाॅलीबाल फाइनल मैच का समापन हुआ। इस दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े, जनपद पंचायत मोहगांव अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी घुघरी अध्यक्ष अरविंद कुशराम, जनपद पंचायत सदस्य महेंद्र मरकाम, ग्राम पंचायत सरपंच परमा सिंह धुर्वे, पूर्व सरपंच रामप्रसाद नरते, प्यारे लाल खैरवार, पंच राजेश नेताम, प्रकाश पदम, जयपाल मार्को, फग्गन सिंह मरावी, अघनू मरावी, बीर सिंह नर्रेती, प्रह्लाद भारतीया, युवराज शिवहरे, रमेश नेताम, पाना सिंह धुर्वे, सिया राम झारिया सहित ग्राम पंचायत के पंचगण, ग्राम के नागरिक गण, क्षेत्रीय ग्रामीण जन व खिलाड़ी बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश नेताम, पवन मरावी, सुजीत भवेदी,के द्वारा किया गया।