मोहम्मदाबाद। बांदा जेल में हार्ट अटैक पड़ने पर पुलिस अभिरक्षा में बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मोहम्मदाबाद, गाजीपुर – उत्तर प्रदेश निवासी पुर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत की खबर मिलते ही परिजन एवं क्षेत्रवासियों में मातम छा गया है। मुख्तार अंसारी सन् 2005 से जेल में बंद है, इस बीच कई मुकदमों में अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा भी सुनाई थी। मुख्तार अंसारी सन् 1996 से मऊ जनपद के सदर विधानसभा से लगातार 5 बार विधायक रह चुके हैं जिसमें 3 चुनाव जेल में रहते हुए जीता एवं उसी सीट से उनका बड़ा बेटा अब्बास अंसारी विधायक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करने के बाद शव को उनके पैतृक कब्रिस्तान ले जाया जाएगा जो उनके घर से मात्र 400 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सुपूर्द-खाक (दफ़न) किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से शव को परिजनों को नहीं सौंपने का फैसला लिया है। परन्तु मुख्तार अंसारी का आखरी दीदार करने के लिए उनके आवास के बाहर लोग जमा हो चुके हैं। मुख्तार अंसारी के मौत पर उनके परिजन एवं उनके चाहने वालो में मातम छाया हुआ है एवं आज क्षेत्रवासियों ने अपनी दुकान और सभी करोबार बंद कर दिया है। पुर्वांचल के सभी जिलों को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है एवं गाजीपुर, मऊ, वाराणसी एवं आस-पास के सभी जिलों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है तथा मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।